- Hindi News
- अभी 45 फीसदी काम बाकी पानी तो अगले साल ही मिलेगा
अभी 45 फीसदी काम बाकी पानी तो अगले साल ही मिलेगा
वृहद पेयजल योजना फेज-टू को लेकर महापौर ने ली निगम के अफसरों की बैठक
सिटीरिपोर्टर|दुर्ग
वृहदपेयजल योजना फेज-टू के दुर्ग निगम में पूरी तरह शुरू होने को लेकर पीएचई के अफसर लगातार हीलाहवाली कर रहे हैं। आज-कल कहकर योजना पूरी होने की बात कही जा रही है। भास्कर पहले ही इस बात की पड़ताल कर चुका है कि फेज-टू का पूरा काम 2016 से पहले अधिकारी नहीं करा सकते।
एक दिन पहले विधायक अरुण वोरा ने जारी काम का जायजा लिया। इसके बाद बुधवार की दोपहर डॉटा सेंटर में महापौर चंद्रिका चंद्राकर हुए कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने एक बार फिर उन्हें जून माह तक काम पूरा करने का भरोसा दिलाया। इस पर महापौर ने कम से कम बोरसी क्षेत्र में गर्मी से पहले पानी पहुंचाने के निर्देश पीएचई अधिकारियों को दिए।
शहर की आउटर कॉलोनियों तक पानी पहुंचाने के लिए वृहद पेयजल योजना फेज-टू तैयार की गई है। करीब 90 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में अब तक 65 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। अगस्त 2013 तक इसमें काम पूरा होना था, लेकिन अब तक सिर्फ 55 फीसदी काम हुआ है। लगातार जनप्रतिनिधि कार्य का जायजा लेने पहुंच रहे हैं।
जहां उन्हें कभी अक्टूबर 2014, कभी जनवरी 2015, कभी मार्च और अब जून तक काम पूरा करने की जानकारी दी जा रही है। जबकि भास्कर ने पिछले दिनों इस मसले को लेकर पूरी पड़ताल की। दोनों जगहों में जारी कार्य का जायजा लिया। विशेषज्ञों से बात कही। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 2016 से पहले काम पूरा संभव नहीं है।
कैसे पहुंचाएंगे बोरसी में पानी
बोरसीके दो वार्डं के करीब एक हजार पुराने कनेक्शन तक पानी पहुंचाने की योजना तैयार की गई है। ताकि कम से कम वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वहां के लोगों को पानी उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए दो से तीन दिनों के अंदर टेस्टिंग का प्लान तैयार किया गया है। इसमें 11 एमएलडी क्षमता वाले नलघर के प्लांट में पानी स्टोर कर फिल्टर प्लांट पहुंचाया जाएगा। जहां से चार एमएलडी पानी पुरानी पाइप लाइन के माध्यम से बोरसी में भेजा जाएगा। इसमें यदि किसी प्रकार की परेशान सामने आती है, तो संपवेल के माध्यम से पानी दिया जाएगा। वर्तमान में बोरसी में केवल दो सौ नए कनेक्शन बीपीएल कार्डधारियों को दिए गए हैं। वहीं पुराने कनेक्शन में पानी की बूंद नहीं टपक रही, जिसके चलते अभी से उक्त क्षेत्र में पानी को लेकर मारामारी शुरू हो गई है।
अधिकारियों से जानकारी ली
इसजानकारी के बाद महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही निर्देशित किया कि बोरसी में गर्मी से पहले किसी भी तरह से पानी पहुंचाए। इसके बाद निगम पीएचई के अफसरों ने संयुक्त रूप से पुरानी पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की है। बैठक में एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, शिवेंद्र परिहार, विजय जलकारे, सोहन जैन, निगम आयुक्त एसके सुंदरानी, पीएचई के ईई कैलाश मढ़रिया, आरके जैन, नारायण ठाकुर, वीएस राणा, अंजू साहू सहित अन्य मौजूद थे।
रायपुर नाका दुर्ग में नगर निगम पेयजल फेस टू के लिए फिल्टर प्लांट का काम धीमी गति से चल रहा है।