नए जिलाध्यक्ष ने संभाला काम, कार्यकारिणी हफ्ते भर में
दुर्ग|बीजेपी के नए जिलाध्यक्ष उषा टावरी ने शुक्रवार को कार्य संभाल लिया। शुक्रवार को वे दोपहर के समय बीजेपी कार्यालय पहुंची। उनके अलावा नियुक्त महामंत्री देवेंद्र चंदेल भी मौके पर मौजूद थे। पूजा अर्चना के साथ दोनों ने संगठन स्तर पर काम शुरू कर दिया। इधर जिलाध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी हफ्तेभर में घोषित करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इसे लेकर पार्टी के बड़े नेताओं से चर्चा करेंगी। संभावना जताई जा रही है कि वे संगठन में पुराने चेहरों को ही कार्यकारिणी में जगह देंगी।