पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में 274 आवेदन मौके पर निपटाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उतई|ग्राम पंचायत पुरई में जिला जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 284 आवेदन आए, जिसमें से 247 का मौके पर निराकरण किया गया। इसमें सबसे ज्यादा राजस्व विभाग को 183 आवेदन मिले। इसमें से 171 का मौके पर ही निराकरण किया गया। दुर्ग ब्लाक के ग्राम पुरई में जिला स्तरीय शिविर प्रशासन ने लगाया था। आयोजन में महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री रमशीला साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन, जिपं उपाध्यक्ष थानू राम साहू, जनपद अध्यक्ष संतोषी कृष्णा देशमुख, महेंद्र सिन्हा, कलेक्टर आर शंगीता, सीईओ सतोविषा समाझदार, जनपद सीईओ वर्षा रानी मौजूद रहे। सरपंचों को स्वच्छता पर काम करने कहा गया।

खबरें और भी हैं...