पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोक नृत्य व मॉडर्न डांस का दिखा संगम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|सेंट जेवियर्स स्कूल बोरसी के वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों के लोक संगी व नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि बीएसएफ कमांडेंट वर्गीस मैथ्यू ने कहा कि पालकों को अपने बच्चों के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। इससे एक दूसरे को समझने में आसानी होती है। अतिथि महापौर देवेंद्र यादव कार्यक्रम में पालकों की उपस्थिति को महत्वपूर्ण बताया और बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की। अन्य अतिथि कमिश्नर एसके सुंदरानी और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नचिकेत दीक्षित रहे। नर्सरी के बच्चों ने गरबा नृत्य व गोवानी जैसे लोक नृत्य प्रस्तुत किए। बड़े विद्यार्थियों ने जंगल डांस, अफ्रीकन डांस, लावणी, सूफी फ्यूजन व हिपहॉप जैसे माडर्न डांस का प्रदर्शन किया। शाला निदेशक ग्रेस पिंटो और प्रबंधक डॉ एएफ पिंटो ने भी विचार रखे।

वार्षिकोत्सव में मॉडर्न डांस की प्रस्तुति देते स्टूडेंट्स।

खबरें और भी हैं...