शिवनाथ नदी तट की सफाई आज
दुर्ग|नगर निगम का सफाई अमला 13 फरवरी को सुबह नौ बजे शिवनाथ नदी तट की सफाई करेगा। इस दौरान नदी के किनारे से कचरा, मलबा , कागज, झिल्ली, झाड़ियों को हटाया जाएगा। शहर की जनता से अपील की गई है कि श्रमदान के लिए इच्छुक सीधे नदी तट पहुंच सकते हैं। निगम ने इन दिनों तालाब व नदी घाट सफाई पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। नियमित रूप से तालाबों की सफाई की जा रही है। 13 फरवरी से शिवनाथ नदी की सफाई शुरू की जानी है। निगम अमले के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि सफाई के लिए शिवनाथ नदी तट पर उपस्थित रहेंगे।