- Hindi News
- समस्या का समाधान हो तभी स्कूलों में गुणवत्ता आएगी : शिक्षाकर्मी संघ
समस्या का समाधान हो तभी स्कूलों में गुणवत्ता आएगी : शिक्षाकर्मी संघ
दुर्ग|छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मीसंघ के जिला अध्यक्ष शत्रुहन साहू ने जिला जनपद पंचायत से परामर्शदात्री समिति की बैठक बुलाने की मांग की है। उनका कहना है कि एक तरफ स्कूल में गुणवत्ता पर जोर दिया जा रहा है, दूसरी तरफ शिक्षक पैसे के लिये तरसते रहते हैं। उनकी समस्याएं नहीं सुनी जाती, ऐसे में गुणवत्ता कैसे सकती है। सालों से समिति की बैठक नहीं हुई जिसके कारण शिक्षाकर्मियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। संघ का कहना है कि जनपद पंचायत के सीईओ को 8 जुलाई को बैठक बुलाने का आग्रह किया था पर अब तक बैठक नहीं बुलाई गई है।