पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज इंजीनियर्स डे पर होगा समारोह

आज इंजीनियर्स डे पर होगा समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|छत्तीसगढ़ डिप्लोमाइंजीनियर्स एसोसिएशन इंजीनियर्स काउंसिल भारत र| सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन को अभियंता दिवस के रूप में मनाएगा। कार्यक्रम 15 सितंबर को स्वामी विवेकानंद सभागार पद्‌मनाभपुर में होगा। मुख्य अतिथि पीएचई के एसई एके साहू होंगे। अध्यक्षता नगर निगम के कमिश्नर एसके सुंदरानी करेंगे। विशेष अतिथि पीडब्ल्यूडी के एसई एमएम श्रीवास्तव, जल संसाधन शिवनाथ मंडल के एसई एके दुबे एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री पीके नामदेव होंगे। इंजीनियर्स काउंसिल के अध्यक्ष पीके अग्रवाल, छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एएम झा सचिव बीडी शेंडे ने बताया कि प्रथम सत्र में 2.30 से 5 बजे तक प्रमुख समारोह है। अभियंताओं द्वारा तकनीकी कार्यों में आधुनिक तकनीक का प्रयोग, कार्य की प्रकृति लोक व्यवहार, लक्ष्य प्राप्ति के लिए समय प्रबंधन, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास एवं उसकी गुणवत्ता के प्रति हमारा दृष्टिकोण प्रदेश के विकास में हमारी भूमिका जैसे विषयों पर विचार व्यक्त करेंगे। द्वितीय सत्र शाम 6 बजे से शुरू होगा।