- Hindi News
- सभी शस्त्र लाइसेंस के रिकॉर्ड अब होंगे ऑनलाइन
सभी शस्त्र लाइसेंस के रिकॉर्ड अब होंगे ऑनलाइन
दुर्ग|भारत सरकारगृह मंत्रालय नई दिल्ली से नई अधिसूचना जारी हुई है। इसके मुताबिक प्रत्येक शस्त्र लाइसेंस का यूजर आई.डी/पासवर्ड एवं जारी किये गये शस्त्र लाइसेंस एवं नवीनीकरण किये गये लाइसेंस का रिकार्ड ऑनलाइन किया जाएगा। जिला कार्यालय में स्थापित एनआईसी शाखा में यह काम किया जाना है। एक अक्टूबर 2012 को या उसके बाद जारी शस्त्र लाइसेंसधारी स्वतः लाइसेंस शाखा जिला कार्यालय दुर्ग में उपस्थित होकर अपना शस्त्र लाइसेंस की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें।