- Hindi News
- अब बोर्ड करेगा मेडिकल सर्टिफिकेट की जांच
अब बोर्ड करेगा मेडिकल सर्टिफिकेट की जांच
दुर्ग|चिकित्सा प्रमाणपत्र के आधार पर लंबे अवकाश में जाने वाले सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड में रखा जाएगा। इसके निर्देश कलेक्टर ने कार्यालय प्रमुखों को दिए हैं। बिना किसी आधार, बिना जांच के चिकित्सा प्रमाण पत्र देने वाले कर्मचारियों के साथ ही संबंधित डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पूरी जांच के बाद मेडिकल बोर्ड द्वारा दिया प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें।