पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटवारी के पास हैं सारे रिकार्ड किसानों को परेशान रहे : बघेल

पटवारी के पास हैं सारे रिकार्ड किसानों को परेशान रहे : बघेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| धानबेचने के लिए किसानों को पंजीयन कराने और उसके लिए मोबाइल नंबर और मतदाता परिचय-पत्र की अनिवार्यता का कांग्रेस कई किसान संगठनों ने विरोध किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार पंजीयन के नाम पर किसानों को परेशान कर रही है। जब किसानों की जमीन के सारे आंकड़े पटवारी के पास हैं।

कृषि, राजस्व और सहकारिता विभाग में किसान के सारे डाटा उपलब्ध है फिर भी पंजीयन को लेकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। अब मोबाइल मांगा जा रहा है। एपिक कार्ड मांगा जा रहा है। फसल की देखरेख छोड़कर किसान पंजीयन के लिए चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।



धान खरीदी के लिये पंजीयन में मोबाइल की अनिवार्यता, पोस्टपेड मोबाइल नंबर का बिल, मांगा जा रहा है। इसके साथ ही किसानों को धान बेचने की तारीख पूर्व में बताने को कहा जा रहा है। अभी धान की फसल तैयार ही नहीं हुई है ऐसे किसान धान बेचने की तारीख कैसे बता पायेंगे? इधर छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन ने 12 अक्टूबर को दुर्ग में किसान संसद का आयोजन किया है। संगठन के महासचिव झबेंद्र भूषण दास ने कहा कि सरकार ने अभी तक धान खरीदी का लक्ष्य तय नहीं किया है और किसानों से पंजीयन के नाम पर जानकारी मांगी जा रही है।

विरोध