पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब पीने के विवाद पर पति ने की पिटाई, पत्नी की मौत

शराब पीने के विवाद पर पति ने की पिटाई, पत्नी की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| तेलीबांधाक्षेत्र में शराब के नशे में पति की पिटाई से प|ी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार श्यामनगर दुर्गा मंदिर के पास रहने वाला 56 वर्षीय शिवप्रसाद यादव 12 सितंबर की दोपहर दो बजे शराब पीकर घर पहुंचा। उसकी प|ी हीराबाई (50) ने उसकी बिगड़ते सेहत को लेकर शराब पीने से मना किया, इस पर आरोपी शिवप्रसाद ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वह उसे डंडे से पीटने लगा। इससे उसके सिर और सीने पर गहरी चोट लगी। उसे गंभीर हालत में अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।