छात्र नेताओं का सम्मान समारोह कल
नंदिनी माइंस|अहिवारा नगरकांग्रेस के तत्वावधान में 20 सितंबर को सुबह 11 बजे बस स्टैंड अहिवारा में इंटुक शासकीय नागरिक कल्याण कॉलेज के छात्रसंघ में विजयी एनएसयूआई के छात्रों का सम्मान किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत बंजारे होंगे। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नजीर अहमद कुरैशी करेंगे। कार्यक्रम में ओनी महिलांग, रज्जन अकील खान, मनोज राजपूत उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी बलजीत सिंह ने दी।