मंदिरों में नवरात्र की तैयारी शुरू
उतई|श्री सिद्धेयश्वरीदुर्गा सिद्धि शीतला मंदिर में शारदीय नवरात्र की तैयारी शुरू कर दी गई है। मंदिरों में नवरात्र पर्व में मनोकामना ज्योति कलश श्रद्धालुओं के सहयोग से प्रज्ज्वलित की जाएगी। पिछले नवरात्र में मंदिर में 341 ज्योतिकलश प्रज्ज्वलित किए गए थे। इस नवरात्र पर 411 कलश प्रज्ज्वलित करने का निर्णय समिति ने लिया है। इस प्रकार मां बंजारी मंदिर में भी तैयारी चल रही है। यहां भी मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित की जाएगी।