- Hindi News
- छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का 26 को रायपुर में प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का 26 को रायपुर में प्रदर्शन
छत्तीसगढ़प्रदेश शिक्षक संघ 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 26 सितंबर को रायपुर में बूढ़ा तालाब स्थित प्रदर्शन स्थल पर धरना देगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री एवं अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के ऑडिटर राजकुमार चौधरी ने बताया कि प्रदर्शन में बिलासपुर के सांसद लखन लाल साहू विशेष रूप से शामिल होंगे।
हाल ही में बिलासपुर में सर्वसम्मति से सभी 27 जिलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय सदस्यों को धरने में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि प्रमुख मांगों में सहायक शिक्षकों को समयमान वेतनमान, युक्तियुक्तकरण, सामान्य भविष्य खातों को ऑनलाइन करना आदि प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त केंद्र शिक्षा पर 10 प्रतिशत एवं राज्य सकल घरेलू उत्पाद का 30 प्रतिशत खर्च करना, राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा के लिए शिक्षा पद्धति की पूर्ण संरचना, केंद्रीय शिक्षकों की तरह चिकित्सा सुविधा एवं गैर शिक्षा कार्यों से मुक्ति आदि प्रमुख हैं।