पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम के अफसर ने बच्चों को पढ़ाया गणित

नगर निगम के अफसर ने बच्चों को पढ़ाया गणित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|नगर निगमउपअभियंता मोहम्मद आसिफ इकबाल ने गुरुवार को सरदार पटेल प्राथमिक शाला में तीसरी, चौथी और पांचवीं के बच्चों की क्लास लेकर उन्हें गणित पढ़ाया। उप-अभियंता आज निगम कार्य से स्कूल पहुंचे थे। जहां प्रधान पाठक राजकुमार चंद्रिका ने बताया कि स्कूल के स्टाफ की ड्यूटी मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगाई गई है। जिसके कारण वे कक्षा में नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने प्रधान पाठक से अनुमति लेकर तीन कक्षाओं के बच्चों को गणित पढ़ाया। इससे बच्चे उत्साहित हुए और उनसे दोबारा पढ़ने की इच्छा जताई। उपअभियंता ने बताया कलेक्टर आर संगीता ने कुछ दिनों पूर्व स्कूलों में जाने वाले शासकीय अधिकारियों को भी कक्षाएं लेने की सलाह दी थी। ताकि बच्चों का कोर्स पूरा हो सके और दूसरे कार्य पर लगे शिक्षकों को भी राहत मिले सके। इससे प्रेरित होकर उन्होंने आज बच्चों को पढ़ाया।