पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो लगेगी पेनल्टी: मूणत

समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो लगेगी पेनल्टी: मूणत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोक निर्माण विभाग मंत्री राजेश मूणत ने की दुर्ग संभाग की सड़कों की समीक्षा।

सिटीरिपोर्टर|दुर्ग

राज्यके लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने गुरुवार को दुर्ग संभाग के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़कों और भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण एजेंसियों और विभागीय अधिकारियों से कहा कि टेंडर की शर्तों के आधार पर ही कार्य किए जाएं। यदि तय समय में गुणवत्तायुक्त कार्य पूरा नहीं करने पर निर्माण एजेंसियों को पेनल्टी भरना होगा। मंत्री अधिकारियों को चेतना कि टेंडर या निर्माण कार्य की शर्तों में किसी भी प्रकार की छूट, टेंडर जारी करने के बाद देते हैं तो छूट वाले कार्य की लागत संबंधित अधिकारी से वसूली की जाएगी।

श्री मूणत ने स्पष्ट कहा कि किसी भी निर्माण कार्य के टेंडर के पहले स्थल का निरीक्षण किया जाए, ताकि बिजली लाइन की शिफ्टिंग, पेड़ों की कटाई या रहवासियों का व्यवस्थापन जैसी समस्याओं का निराकरण कार्य प्रारंभ करने के पहले ही किया जा सके। कार्य की पूर्णता में किसी भी प्रकार की रुकावट आए। कोई भी कार्य तभी शुरू किए जाए, जब उस मार्ग या स्थल से जुड़ी सभी समस्याओं को निराकरण कर लिया जाए। निर्माण संबंधी जमीन का कब्जा विभाग को मिलने के बाद ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभिन्न कारणों से देरी होने की बात कहकर रिवाइज एस्टीमेट बनाने को उन्होंने पूरी तरह गलत बताया और भविष्य में सचेत रहकर कार्य करने की समझाइश विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों को दी है। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू भी उपस्थित थीं।

जनशिकायतों के लिए राज्य स्तर पर लगेगा टोल फ्री नंबर

लोकनिर्माण विभाग के निर्माण कार्यों की जानकारी के लिए जल्द ही राज्य स्तर पर टोल फ्री नंबर के साथ जनशिकायत केन्द्र शुरू किया जाएगा। जिसका इस्तेमाल आम जनता निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी और शिकायत करने के लिए कर सकेगी। इसके अलावा प्रत्येक निर्माण कार्य स्थल पर बोर्ड लगए जाएंगे। जिसमें निर्माण कार्य की जानकारी जैसे लागत, पूरा होने की तारीख के साथ ही एजेंसी का नाम, कार्य के प्रभारी अधिकारी का नाम नंबर विभागीय प्रभारी अधिकारी का नाम नंबर लिखा होगा। मंत्री ने सभी अधिकारियों ओर ठेकेदारों को इसका पालन कड़ाई से करने के निर्देश दिए गए हैं।