पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अंत्यावसायी समिति जारी करेगी डिफाल्टरों की सूची

जिला अंत्यावसायी समिति जारी करेगी डिफाल्टरों की सूची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग| जिलाअंत्यावसायी सहकारी समिति से विभिन्न योजनाओं के तहत लिए गए ऋण को नियमित नहीं पटाने वाले हितग्राहियों के नाम पते सार्वजनिक किए जाएंगे।

समिति ने विगत वर्षों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति , पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं सफाई कामगार वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं में 425 हितग्राहियों को 5 करोड़ का ऋण ट्रेक्टर ट्राली, ऑटो रिक्शा, मिनी बस, टाटा सूमो, मालवाहक खरीदने और विभिन्न प्रकार के व्यवसाय के लिए दिया है। क्षेत्राधिकारियों द्वारा लगातार संपर्क कर वसूली की जा रही है।

अंत्यावसायी समिति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि ऋण की किस्त जमा नहीं करने वाले के खिलाफ उनके ऋण अनुबंध के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।