पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे कर्मचारी ने बिरयानी नहीं खिलाई तो साथियों ने की धुनाई

रेलवे कर्मचारी ने बिरयानी नहीं खिलाई तो साथियों ने की धुनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेके एक कर्मचारी को अपने साथियों को बिरयानी नहीं खिलाना महंगा पड़ गया। बिरयानी की दावत नहीं मिलने से नाराज 15 लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। मामला जीआरपी तक पहुंच गया है। मारपीट करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

जीआरपी प्रभारी दया कुर्रे ने बताया कि सभी रेलवे के टेक्नीशियन डिपार्टमेंट के कर्मचारी है। विश्वकर्मा पूजा के दिन कर्मचारी दुर्ग पहुंचे थे। तभी 55 वर्षीय हातिम को जे शेखर, तरूण कुमार और नसरुद्दीन समेत अन्य लोगों ने बिरयानी खिलाने को कहा। हातिम ने पहले तो इनकार कर दिया और बाद में वह मान गया। लेकिन उसके साथियों को यह बात नागवार गुजरा और हातिम पर ताबड़तोड़ लात-घूंसों से हमला कर दिया। मामला जीआरपी तक पहुंचा और देर रात वहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। अगले दिन फिर इसी बात को लेकर आरोपियों ने हातिम को जान से मारने की धमकी दी। जिस पर जीआरपी में मामला दर्ज हुआ।