- Hindi News
- डेंगू की रोकथाम के लिए निकला दल, संवेदनशील वार्डों का सर्वे भी
डेंगू की रोकथाम के लिए निकला दल, संवेदनशील वार्डों का सर्वे भी
जिलास्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने डेंगू मलेरिया नियंत्रण अभियान के तहत रविवार को संवदेनशील वार्डों का सर्वे किया। शहरी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिनों और महिला आरोग्य समिति के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बीमार व्यक्तियों की जानकारी ली और डेंगू के रोकथाम के उपाय सुझाए गए। अभियान की शुरुआात सूर्योदय नगर से हुई। जहां पर शुक्रवार को सालिक राम साहू की डेंगू के कारण मौत हो गई थी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सिटी काे-ऑर्डिनेटर संजीव दुबे के नेतृत्व में 6 एएनएम और 7 मितानिनों और एक मोबाइल यूनिट ने लोगों के घरों में लगे कूलर को खाली करवाया और जहां-जहां पर पानी के जमा होने की संभावना रहती उसे खाली करने जागरूक किया। इस दौरान मिले बीमार लोगों का रक्त की जांच भी किट से की गई। जिसमें पॉजीटिव मिलने पर मलेरिया की दवाई दी गई। निगेटिव मिलने पर अन्य उपचार किए गए। कई लोगों को डेंगू की आशंका के कारण जांच करवाने की भी सलाह दी गई। सर्वे के दौरान सभी जानकारी को एक फार्मेट में भरवाया भी गया है। जिसे जिला स्वास्थ्य विभाग में जमा किया जाएगा। अभियान में शहरी स्वास्थ्य कार्यकर्ता गीतिका, विद्या, सुमन, अमृता, अनिता, मितानिन लक्ष्मी नायक, सीता सिन्हा, अन्नापूर्णा सिन्हा, चंद्रा साहू आदि शामिल थे। इसी प्रकार पोटिया, जाेगी नगर, सरस्वती नगर, मिलपारा, कंडरा पारा आदि क्षेत्रों में भी छह दलों ने सर्वे कर बीमार लोगों की जानकारी ली।
सूर्यनगर में शहरी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने घूम-घूमकर लिया ब्लड का सैंपल।