पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्रि में 5 ट्रेनों का डोंगरगढ़ में स्टॉपेज

नवरात्रि में 5 ट्रेनों का डोंगरगढ़ में स्टॉपेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रिपर्व में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक तीन सुपरफास्ट दो एक्सप्रेस ट्रेन का डोंगरगढ़ में स्टॉपेज दिया गया है।

इसके अलावा बिलासपुर-रायपुर लोकल को एक्सटेंशन देकर डोंगरगढ़ तक किया गया है। इसके अलावा दीपावली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हावड़ा-मुंबई मुंबई-हटिया के बीच चार स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन 21 अक्टूबर से 11 नवंबर के बीच चलाई जाएगी। वर्तमान में लंबी दूरी की सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों में 50 से ऊपर की वेटिंग चल रही है। रेलवे आरक्षण काउंटर के सुपरवाइजर शरद जोशी का कहना है कि सितंबर में सभी ट्रेनें खाली हैं, केवल फेस्टिव सीजन में ही ट्रेनों में फुल की स्थिति है। 27 28 सितंबर को अष्टमी नवमी के कारण नो रूम है।

इन ट्रेनों का डोंगरगढ़ में रहेगा स्टॉपेज

ट्रेननंबर-12130 / 12129 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद सुपरफास्ट, 12812 / 12811 एलटीटी-हटिया सुपरफास्ट (सप्ताह में दो दिन) ,12906 / 12905 हावड़ा-पोरबंदर हापा सुपरफास्ट (सप्ताह में तीन दिन), 18473 / 18474 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस , 17008/ 17007 दरभंगा-सिकंदराबाद (सप्ताह में एक दिन) का स्टॉपेज रहेगा। नवरात्रि तक 58208 बिलासपुर-रायपुर लोकल को डोंगरगढ़ तक एक्सटेंड किया गया है।

आरक्षण के दो और काउंटर

मुख्यआरक्षण काउंटर 365 दिन सुबह 8 से रात 10 बजे तक खुला रहता है। अनारक्षित बुकिंग काउंटर खिड़की नंबर-7 में भी हर दिन दोपहर 2 से रात 10 बजे तक रिजर्वेशन की सुविधा उपलब्ध है। यही नहीं पटरी पार भी आरक्षण की व्यवस्था सुबह 8 से रात 10 बजे तक की जाती है।

सौ वेटिंग होने के बाद नो रूम

सौवेटिंग होने के बाद नो रूम कर दिया जाता है। इसके बाद वेटिंग की टिकट नहीं दी जाती है। अभी नो रूम की स्थिति नहीं है। एक्स्ट्रा कोच शुरू होने वाले स्टेशन पर नो रूम की स्थिति होने पर बढ़ाई जाती है वह भी वहां के मंडल अधिकारी पर निर्भर करता है।

सारनाथ में हर समय वेटिंग

दुर्गसे अंबिकापुर, कानपुर, गोरखपुर, जयपुर जम्मू-कश्मीर जाने वाली सभी ट्रेनों में बर्थ आसानी से उपलब्ध है। केवल सारनाथ एक्सप्रेस में ही सालभर वेटिंग की स्थिति बनी रहती है। उत्तर भारत की ट्रेनों में छठ में के कारण उस समय नो रूम की स्थिति बन जाती है। इसी तरह दिवाली गर्मी की छुट्टी में इस तरह की दिक्कत होती है।