पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल लोक अदालत में लाएं ज्यादा मामले

नेशनल लोक अदालत में लाएं ज्यादा मामले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला न्यायाधीश गौतम चौरड़िया की अध्यक्षता में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक रविवार को जिला न्यायालय के सभागार में हुई।

6 दिसंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत पर चर्चा हुई। आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला न्यायालय दुर्ग में किया है। इसमें तीन लाख से अधिक मामले को निपटने की संभावना है। जिला न्यायधीश गौतम चौरड़िया ने राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिन्हित करने अधिक प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में रखने का प्रयास करने कहा। राजस्व विभाग से अनुमानित पचास हजार प्रकरण सहित स्वास्थ्य, श्रम, नगर निगम, वन, यातायात, आबकारी, शिक्षा, पंचायत, विद्युत, महिला और बाल विकास, परिवहन विभाग के लंबित मामलों का निबटारा करवाने कहा। प्राधिकरण की सचिव संजया रात्रे के अनुसार जिला पंचायत में कोटवारों के माध्यम और निगम क्षेत्रों में लाउड स्पीकरों से प्रचार प्रसार करने की सलाह दी गई। प्राधिकरण के सचिव, जिला पंचायत, नगर निगम, उपसंचालक जनसंपर्क विभाग को समन्वयक का कार्य करने कहा गया है। विभागों को अपना नोडल अधिकारी नियुक्त कर जानकारी एक सप्ताह में प्राधिकरण को देने कहा गया।