मां दुर्गा के लिए सज रहा दरबार
शहर में दुर्गा उत्सव को लेकर समितियों की तैयारी चल रही है। हर जगह अलग-अलग तरह की झांकियां तैयार हो रही है। हम यहां प्रमुख दुर्गा प्रतिमाओं की तैयारियों को सामने ला रहे हैं।
समिति अध्यक्ष : रवि देवांगन सचिव : कमल तारक
कहां
शहीदभगत सिंह चौक टिकरापारा दुर्गोत्सव समिति
क्या है आकर्षण
{पंडालको महल का रुप दिया जा रहा है। इसके किनारों को सफेद रंग की जरी से सजाया गया है। पंडाल की आकर्षक रोशनी से सजावट की तैयारी भी की जा रही है।