समाज का चुनाव नामांकन भरे गए
दुर्ग|जिला साहूसंघ के चुनाव के लिए 28 सितंबर को मतदान होगा। प्रत्याशियों ने रविवार को साहू सदन केलाबाड़ी में नामांकन भरा। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अयोध्या प्रसाद साहू और रमेश साहू, उपाध्यक्ष पद के लिए गौकरण साहू, लखनलाल साहू और उषा लता साहू, संगठन सचिव के लिए पोषण साहू और शत्रघन साहू, सहसचिव के लिए सुशिला साहू आदि ने नामांकन भरा।