- Hindi News
- समय पर काम करने अपर कलेक्टर ने दिए निर्देश
समय पर काम करने अपर कलेक्टर ने दिए निर्देश
दुर्ग|अपर कलेक्टरसुनील जैन ने सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर नेशनल लोक अदालत की तैयारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों में प्रकरणों को निराकरण के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराए। उन्होंने नेशनल लोक अदालत में रखे जा चुके प्रकरणों की जानकारी 5 अक्टूबर और 5 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में भेजने कहा। रखे जाने वाले प्रकरणों की वास्तविक संख्या 2 दिसंबर को प्राधिकरण के कार्यालय में पेश करें। इसके अलावा प्रकरणों की संख्या के आधार पर विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विभागों के लिए खंडपीठों का गठन कर सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को 25 नवंबर तक भेजने कहा।