पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंडम के बदले दें अच्छा क्वार्टर, गांधी जयंती के दिन से आमरण अनशन

कंडम के बदले दें अच्छा क्वार्टर, गांधी जयंती के दिन से आमरण अनशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेकॉलोनी के कंडम क्वार्टर में जीवनयापन कर रहे 1800 ग्रेड पे वाले कर्मचारियों ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मुकेश बहादुर सिंह को 17 सितंबर को पत्र देकर वादे के मुताबिक कंडम क्वार्टर के बदले नया क्वार्टर देने की मांग की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मेन्स यूनियन के सचिव नाजीर अहमद का कहना है कि यदि 2 अक्टूबर से पहले कोई सार्थक फैसला नहीं लिया गया तो गांधी जयंती पर चिल्ड्रन पार्क रेलवे कॉलोनी में सुबह 10 बजे से कर्मचारी आमरण अनशन पर बैठेंगे। कॉलोनी में 64 में से 23 क्वार्टर में 1800 ग्रेड पे के कर्मचारी रहते हैं, बाकी क्वार्टर को रेलवे ने अनुपयोगी घोषित कर दिया है। सचिव ने बताया कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स दुर्ग ने 23 कर्मियों की सूची डीपीओ रायपुर को भेजी है जिन्हें टाइप-टू क्वार्टर देने की अनुशंसा की गई। उसके बाद भी डीपीओ द्वारा दुर्ग स्टेशन पर बने नए क्वार्टर में 1900 ग्रेड पे के ऊपर के कर्मियों को क्वार्टर अलाट कर दिया गया।

बीएमवाय की परिस्थिति अलग : सिंह

वरिष्ठमंडल कार्मिक अधिकारी रायपुर मुकेश बहादुर सिंह ने बताया कि बीएमवाय में काफी क्वार्टर खाली है। रेलवे के अन्य यूनियन की आग्रह पर वहां पर नए फ्रेशर अविवाहितों समेत अन्य ग्रेड के कर्मियों को ऑफर दिया गया। चूंकि वहां की परिस्थिति अलग है इसीलिए ग्रेड की छूट दी गई पर दुर्ग में हालात ऐसे हैं कि जो इनटाइटिल है उन्हें भी उनके लेबल का क्वार्टर नहीं दे पा रहे हैं।

चरोदा में दे रहे तो दुर्ग में क्यों नहीं

यूनियनका कहना है कि बीएमवाय चरोदा में 1800 ग्रेड पे के रेलवे कर्मचारियों को टाइप-2 टाइप-1 क्वार्टर के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। वहां पर रेलवे का नियम अलग है तथा दुर्ग में अलग क्योंω यूनियन ने सहायक कार्मिक अधिकारी यू.शिवशंकर का एक पत्र लिखा। कॉलोनी बीएमवाय में रिक्त टाइप-1 टाइप-2 रेलवे आवासों को किसी भी वेतन ग्रेड वाले कर्मचारियों को ऑफर किया गया है जो आवास लेना चाहते हैं।