पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्गोत्सव में बिजली चोरी करने वालों पर रहेगी नजर

दुर्गोत्सव में बिजली चोरी करने वालों पर रहेगी नजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|नवरात्र परअवैध रूप से सड़क बत्ती से सीधे कनेक्शन लेने वालों पर इस बार नगर निगम की नजर रहेगी। इसके लिए आयुक्त एसके सुन्दरानी के निर्देश पर विद्युत विभाग ने टीम भी बना ली है। समस्त दुर्गा पंडालों, समितियों और संस्थाओं से अपील की है कि किसी भी पोल से सीधे बिजली कनेक्शन लें। निगम ने लोगों अनुरोध किया है कि ऐसे कनेक्शन लेने वाले पंडालों समितियों की सूचना निगम कार्यालय में अवश्य दें उन्होंने कहा कि कई समितियां दुर्गोत्सव पर बिना अनुमति के सीधे पोल से कनेक्शन जोड़ कर फोकस लाइटें, झालरों का भार, स्ट्रीट लाइट में लगा देते हैं। इससे सड़क बत्ती कनेक्शन में भार बढ़ जाता है और मेन स्विच केबल जल जाता है। जिससे अनेक स्ट्रीट लाइट बंद हो जाती है। लोगों को अंधेरे में आना-जाना पड़ता है। लाइट अन्य उपकरण खराब हो जाते हैं जिसका नुकसान निगम को उठाना पड़ता है।