- Hindi News
- शिक्षाकर्मियों के प्रमोशन सूची में फिर गड़बड़ी
शिक्षाकर्मियों के प्रमोशन सूची में फिर गड़बड़ी
जिलापंचायत द्वारा पदोन्नति सूची में एक बार फिर गड़बड़ी सामने आई है। दावा आपत्ति निराकरण के बाद भी फाइनल सूची में ढेरो त्रुटियां है। इसके चलते जूनियर शिक्षाकर्मी सीनियर हो गए और सीनियर शिक्षाकर्मी जूनियर हो गए। शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने वीरेंद्र दुबे ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला पंचायत की उदासीनता के चलते साल भर से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षाकर्मियों को मुंह ताकना पड़ रहा है। जिले के 20 फीसदी शिक्षाकर्मियों के नाम और वरिष्ठता तिथि में भी त्रुटि हुई है। जब पदोन्नति की सूची जारी की गई तो रोस्टर नियम का पालन नहीं किया गया। वरिष्ठता तिथि में त्रुटि होने के कारण वर्ग-3 से वर्ग-2, वर्ग-2 से वर्ग-1 की दोनों सूचियों में ये गड़बड़ी है।
जिला पंचायत द्वारा सीधी भर्ती जिलेवार(बालोद, बेमेतरा और दुर्ग के लिए अलग-अलग) की जा रही है। जबकि पदोन्नति एक ही जिला पंचायत से पूरे 12 ब्लाकों के लिए की जा रही है। इसमें भी असमानता है। अध्यक्ष दुबे ने बताया कि इस संबंध में कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन भी सौंपा है। उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया।