पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्ट्रीट लाइट और टाइमर से छेड़छाड़ करें लोग

स्ट्रीट लाइट और टाइमर से छेड़छाड़ करें लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम ने स्ट्रीट लाइट चालू बंद करने के टा इमटेबल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर एसके सुंदरानी ने बताया कि 117 पाइंट में स्ट्रीट लाइटों को चालू बंद किया जाता है। सुबह 5.30 बजे के बाद स्ट्रीट लाइट चालू रहने पर इसकी सूचना देने की अपील नागरिकों से की गई है। उन्होंने बताया कि कई बार स्थानीय लोग सुबह 5 बजे से 5.30 बजे के बीच टाइमर से स्ट्रीट लाइट चालू कर देते हैं। इसके बाद कई घंटे तक इसे बंद नहीं किया जाता। इससे होने वाले बिजली बिल का नुकसान निगम को वहन करना पड़ता है। कमिश्नर ने स्ट्रीटलाइट और टाइमर से छेड़छाड़ करने की अपील की है।