पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर नागरिक मंच करेगा प्रदर्शन

मांगों को लेकर नागरिक मंच करेगा प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | मितानिनयूनियन जागरूक नागरिक मंच ने बीते दिनों दुर्ग जिले के छितरमल धर्मशाला में बैठक कर 22 सितंबर को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। यूनियन के दीनदयाल साहू ने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिनों के नाम पर महिला उत्थान दिवस तो मनाया जाता है लेकिन इनकी आर्थिक समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है। बजट सत्र में मितानिनों को उपेक्षा का शिकार होना पड़ा है। इसलिए मितानिन को 3200, प्रेरकों को 5000 और जिला प्रेरकों को 7000 रुपए मानदेय देने की मांग शासन से रखी गई है।