पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोटरी की गलती से हो गया, मैं चेक नहीं कर पाया

नोटरी की गलती से हो गया, मैं चेक नहीं कर पाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग। नगर निगम दुर्ग के सभापति डॉ. देव नारायण तांडी को डॉक्टर की डिग्री पहले मिली। उसके बाद उन्होंने दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई की। ये रोचक मामला तब खुला जब आप कार्यकर्ता मेहरबान सिंह ने सोमवार को कलेक्टर से शिकायत की।
सारा मामला चुनाव के लिए भरे गए शपथ पत्र से जुड़ा है। डॉ. तांडी ने शपथ पत्र में 2006 में 12वीं उत्तीर्ण करने की जानकारी दी है। 2004 में वे दसवीं की पढ़ाई कर रहे थे। 2004 में ही उड़ीसा के पटनागढ़ तहसीलदार द्वारा जारी जाति प्रमाणपत्र में उनका नाम डॉक्टर देबा नारायण तांडी दर्ज है। शपथपत्र में उम्र की जानकारी गलत दी गई है।
निर्वाचन अधिकारी ने क्यों नहीं की जांच: शिकायतकर्ता मेहरबान सिंह ने सवाल किया कि दसवीं में अध्ययन के दौरान ही उन्हें डॉ. की उपाधि कैसे मिल गई। जन्म तारीख और उम्र को लेकर दी गई जानकारियों में विरोधाभास और जाति प्रमाण पत्र जारी करने की तारीख को लेकर भी कई गड़बड़ियां हैं। इसकी जांच स्थानीय निर्वाचन अधिकारी ने क्यों नहीं की। मेहरबान
सिंह ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए कहा कि अधिकारी पर कार्रवाई होना चाहिए। उन्होंने इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की मांग और सभापति का निर्वाचन रद्द करने
की मांग भी की है।
सीधी बात डॉ. देव नारायण तांडी, सभापति, नगर निगम दुर्ग
नोटरी की गलती से हो गया, मैं चेक नहीं कर पाया दसवीं में पढ़ते हुए ही आप डॉक्टर कैसे बन गए। 9 मैंने दसवीं की परीक्षा उड़ीसा बोर्ड से 94-95 के दौरान पास की। इसके बाद 2004 में आयुर्वेद रत्न की उपाधि हासिल की थी। आरएमपी डॉक्टर की उपाधि मिल गई थी। इसलिए
2004 में जाति प्रमाण पत्र में डॉक्टर दर्ज है। 2006 में बारहवीं की परीक्षाइलाहाबाद बोर्ड से पास की।
- शपथ पत्र में उम्र से संबंधित गलतियां है।
- नोटरी की गलती से ऐसा हो गया। मैं इस गलती को चेक नहीं कर पाया।
- आपकी शैक्षिक योग्यता क्या है।
- मैंने 2006 में इलाहाबाद बोर्ड से पत्राचार कोर्स से 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद 2007 में डीएएमएस व 2008 में बीएएमएस का कोर्स किया।

अल्टरनेटिव मेडिकल कोर्स पास कर प्रैक्टिस कर रहा हूं।
-शिकायतकर्ता ने आपका निर्वाचन रद्द करने की मांग की है।
- शायद शिकायतकर्ता चुनाव लड़ने के लिए ऐसा कर रहे हैं। वे पूर्व में भी मेरे खिलाफ शिकायत कर चुके हैं। मैंने शपथपत्र गलत नहीं दिया है, अब इनमें इस तरह की मामूली त्रुटियां तो
हो सकती है।