पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियर्स डे मनाया गया

इंजीनियर्स डे मनाया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|सर मोक्षगुंडमविश्वेश्वरैया की जयंती पर भारती कॉलेज में इंजीनियर्स डे एवं स्थापना दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल डॉ. लक्ष्मण तिवारी ने बताया कि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विश्वेश्वरैया का विशेष योगदान रहा है।

विद्यार्थियों को उनके जीवन के महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया। पॉलीटेक्निक के प्रिंसीपल डॉ. एसके सतपती ने बताया कि विश्वेश्वरैया ने बाढ़ सुरक्षा प्रणाली, हैदराबाद एवं कृष्णा सागर बांध, मैसूर जैसी विश्व प्रसिद्ध योजनाओं में प्रमुख इंजीनियर के रूप में कार्य किया। संचालक सुशील चंद्राकर ने बताया कि विश्वेश्वरैया के जीवन से प्रेरित होकर एक सफल इंजीनियर बनने के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में कॉलेज के रजिस्ट्रार घनश्याम, प्रोफेसर डी.सी परसाई एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. आलोक भट्ट आदि उपस्थित थे।

श्री शंकराचार्य इंजीनयिरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती मनाई गई। इस दौरान जीके, क्विज एवं निबंध स्पर्धा हुई, जिसमें 150 इंजीनियर्स स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। मौके पर डॉयरेक्टर डॉ. पी.बी देशमुख एवं प्रोग्रामर ऑफिसर डॉ. डीएस रघुवंशी के मार्गदर्शन में हुआ।

दुर्ग| छत्तीसगढ़ डिप्लोमा एसोसिएसन ने सोमवार को विवेकानंद सभागृह में अभियंता दिवस मनाया। इस दौरान उनके कार्यों को याद किया गया। साथ ही इंजीनियर्स से उनका अनुशरण करने को कहा गया।