सगे भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म
मोहननगर इलाके में एक भाई ने अपनी 17 वर्षीय सगी बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी भाई पिछले एक साल से दुष्कर्म कर रहा था, रविवार को उसने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। आरोपी अब तक फरार है, पुलिस जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि ग्रीन चौक निवासी 17 वर्षीय लड़की अपने 26 वर्षीय बड़े भाई के साथ एक ही घर में रहती थी। उसका भाई उसके साथ जबरदस्ती मारपीट करता था और दुष्कर्म के लिए दबाव बनाता था। रविवार दोपहर तीन बजे भी उसने यही किया, इससे वह तंग आकर अपनी नानी को घटना की जानकारी दी।
उसकी नानी अन्य लोगों ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ धारा 376 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण 2012 की धारा 5 के तहत जुर्म दर्ज किया है।