पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपर्याप्त पोषण का शिकार है मोटापा संदीप

अपर्याप्त पोषण का शिकार है मोटापा- संदीप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|मोटापा असंतुलितपाचन और निष्क्रिय जीवन शैली का परिणाम है। ऐसे लोग जनसंख्या के उस हिस्से का प्रतिनिधित्व करते है, जो असंतुलित और अपर्याप्त पोषण का शिकार है। यह बात ऋषभदेव परिसर में आरोग्यम क्लब की ओर से आयोजित सेमिनार में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संदीप जैन ने कही। उन्होंने कहा कि मोटापा कफ दोष की उत्तेजना के कारण होता है।

शरीर के फैट चैनल में ब्लॉकेज का परिणाम है। मुंबई के वैभव शर्मा ने मानसिक, व्यक्तित्व एवं स्वास्थ्य की दिशा में जानकारी दी। योग गुरु आचार्य सुनील अग्रवाल ने योग एवं ध्यान की बारीकियों के बारे में बताया। इस दौरान सुरक्षित तरीके से, बिना साइट इफेक्ट एवं मोटाप कैसे कम हो इसकी जानकारी दी गई। चार माह में 5 से 24 किलो वजन कम करने वालों का सम्मान किया गया।