पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुराना कॉलेज में हुआ शपथ ग्रहण, एबीवीपी ने दिखाए काले झंडे

सुराना कॉलेज में हुआ शपथ ग्रहण, एबीवीपी ने दिखाए काले झंडे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेठरतनचंद सुराना कॉलेज में छात्रसंघ का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को हुआ। इस दौरान कॉलेज के भीतर पदाधिकारी पद और गोपनीयता की शपथ ले रहे रहे थे, वहीं बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता काला झंडा दिखाकर समारोह का विरोध कर रहे थे। हालांकि इसका शपथ ग्रहण समारोह में खास असर नहीं पड़ पाया। हाल ही में हुए छात्रसंघ चुनाव में चुने गए सुराना कॉलेज के पदाधिकारियों को कॉलेज परिसर में शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि सांसद ताम्रध्वज साहू ने कहा कि शिक्षा भारत की शक्ति और पूंजी है। इसलिए छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति कहा गया है। उन्होंने कहा कि हमारे समय में बहुत कम कॉलेज हुआ करते थे। इसलिए नो नॉलेज विदाउट कॉलेज कहा जाता था। लेकिन अाज सभी कोर्स के लिए कई कॉलेज उपलब्ध हैं। इसलिए जितना ज्यादा पढ़ सकते हैं, उतना पढ़ना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे विधायक अरुण वोरा ने शिक्षा में संस्कार का स्थान महत्वपूर्ण होना बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कॉलेज आने से पहले अपने माता पिता को प्रणाम करके आना चाहिए प्राचार्य डॉ किरण तिवारी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि राजनीति विज्ञान की छात्रा अनिता यादव ने राष्ट्रपति के हाथों स्वर्णपदक प्राप्त किया है। इसी प्रकार बीपीएड के दो विद्यार्थियों को खेल अलंकरण शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार मिला है। संचालन प्रोफेसर डीआर भावनानी आभार डॉ अरुण कुमार पांडे ने प्रस्तुत किया। अतिथियों का परिचय डॉ डीएन सूर्यवंशी ने दिया।

एबीवीपी ने दिखाया सांसद और विधायक को काला झंडा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज शपथ ग्रहण समारोह का विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हाेने आए अतिथियों को कॉलेज परिसर के सामने काला झंडा दिखाया। एबीवीपी के नगर मंत्री कमल शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने विश्वविद्यालय अधिनियम की अवहेलना करते हुए छात्रसंघ के सलाहकार पद में नियुक्ति की है। जिसका एबीवीपी विरोध करती है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कॅालेज प्रबंधन और प्रोफेसर डीआर भावनानी के विरोध में नारेबाजी भी की।

इनकी हुई ताजपोशी

सुष्मितासाहू ने अध्यक्ष, कृपेश समुन्द्रे ने सचिव, मोहम्मद इरशाद कुरैशी ने उपाध्यक्ष, सौरभ सिन्हा ने सहसचिव पद की शपथ ली। सभी कक्षाओं के सीआर ने भी शपथ ली। शपथ जिला शिक्षण समिति के अध्यक्ष प्रहलाद कुमार