- Hindi News
- सालों बाद भी नहीं हुआ ऑडिट आपत्तियों का निराकरण
सालों बाद भी नहीं हुआ ऑडिट आपत्तियों का निराकरण
नगर निगम दुर्ग के दर्जनों विकास कार्यों को लेकर दर्ज की गई है आपत्तियां।
सिटीरिपोर्टर|दुर्ग
नगरनिगम में विकास कार्यों और योजनाओं से संबंधित ऑडिट आपत्तियों का निराकरण कई साल बाद भी नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2000 से 2010 के बीच हुए कई विकास कार्यों को लेकर ऑडिट आपत्तियां दर्ज की गई है। इन आपत्तियों का निराकरण होने पर आज कमिश्नर एसके सुंदरानी ने नाराजगी जताई।
उन्होंने अफसरों को निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑडिट प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार शासन की योजनाओं और निगम क्षेत्र में हुए विकास कार्यों में हुए खर्चों पर हर साल ऑडिट आपत्तियां दर्ज होती रही। वर्ष 2000 से 2010 के बीच दर्जनों मामलों में आपत्तियां हैं। कई मामलों में सक्षम स्वीकृति अन्य कार्रवाई किए बगैर ही अफसरों ने निर्माण अन्य कार्य करा दिए। इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने कई बार निगम को पत्र भेजकर आपत्तियों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जिसका पालन नहीं किया गया।
कमिश्नर ने निगम के सभी विभागीय अफसरों को प्रकरण की जानकारी लेकर निराकरण करने कहा। बैठक में ईई आरके साहू, सहायक लेखाधिकारी रमाकांत शर्मा, राजस्व अधिकारी एमआर कौमार्य, स्वास्थ्य अधिकारी बीएल केशरवानी, एई आरके जैन, राजेश पांडेय आदि मौजूद थे।