- Hindi News
- जिला पंचायत वार्ड में संशोधन करने कलेक्टर को ज्ञापन
जिला पंचायत वार्ड में संशोधन करने कलेक्टर को ज्ञापन
दुर्ग|छत्तीसगढ़ प्रदेशयुवक कांग्रेस के पूर्व संयोजक राजन खुटेल ने कलेक्टर आर शंगीता को ज्ञापन देकर जिला पंचायत क्षेत्र-5 के ग्राम बेलौदी को क्षेत्र-6 में क्षेत्र -6 के ग्राम अंजोरा (ढा), ढाबा, डांडेसरा भेड़सर को क्षेत्र 5 में शामिल करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि क्षेत्र-5 में ग्राम बेलौदी को शामिल किया गया है वह दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आता है। बाकी सभी ग्राम अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में आता है, ऐसी स्थिति में सिर्फ एक ग्राम को दूसरे विधानसभा क्षेत्र में नहीं रखना चाहिए। इसी तरह क्षेत्र-6 के ग्राम अंजोरा (ढा) ढाबा, डांडेसरा, भेड़सर अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में शामिल है।