डीजे पर पाबंदी लगाने की मांग
दुर्ग|न्यू कॉलोनीगयानगर के वरिष्ठ नागरिक सुशील कुमार गौतम ने कलेक्टर से आग्रह किया कि डीजे के तेज आवाज पर प्रतिबंध लगाएं। उनका कहना है कि विद्यार्थी, हृदय रोगी, बुजुर्गों को शादी समारोह में बजने वाले डीजे की तेज आवाज से परेशानी होती है। उन्होंने कम आवाज में डीजे बजाने या प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है।