- Hindi News
- सहायक जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सहायक जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग|ऑल इंडियाडेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ने सोमवार को शासकीय झाडूराम देवांगन उच्चतर माध्यमिक स्कूल की समस्याओं को लेकर डीईओ की गैरहाजिरी में सहायक जिला शिक्षा अधिकारी सुरेखा अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। श्रीमती अग्रवाल ने समस्याएं सुनने के बाद उचित निराकरण करने का वादा किया। ऑर्गेनाइजेशन के दिनेश कुमार चौरे, यशोदित्य सिंह, तारण देवांगन, अमित कुमार सिंध, अरुण राव ने बताया कि समस्याओं का निराकरण जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।