अफसरों से की सुविधाएं बढ़ाने की मांग
पुरानाबस स्टैंड व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने दुर्ग-दल्लीराजहरा रेलखंड में रेल सुविधा के विस्तार के लिए सांसद, जनरल मैनेजर बिलासपुर रेलवे जोन एवं रेलवे रायपुर के मंडल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्ग- दल्लीराजहरा रेलखंड में स्थित बालोद जिला मुख्यालय में अब तक रेलवे की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पाई है। इस रेलखंड में तीन डेमू पैसेंजर प्रतिदिन एक एक्सप्रेस तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार को चल रही है। इससे जिले की ज्यादातर आबादी के साथ उत्तर बस्तर के कई शहर और गांवों को रेल सुविधाओं का लाभ प्राप्त होता है। इसके बाद भी अधिक सुविधा और विस्तार की आवश्यकता है। वर्तमान में दल्लीराजहरा-रायपुर एक्सप्रेस घाटे में चल रही है। घाटे से उबारने के लिए इसे बिलासपुर तक चलाया जाना जरूरी है।
पुराना बस स्टैंड व्यापारी संघ के अध्यक्ष हसमुख टुवानी ने कहा कि दल्लीराजहरा से रायपुर जाने में लोकल कम समय और एक्सप्रेस ज्यादा समय ले रही है। एक्सप्रेस जहां साढ़े तीन घंटे में बालोद से रायपुर पहुंचती है। वहीं लोकल गाड़ी महज ढाई घंटे में यह सफर पूरा कर रही है। परिचालन की इस खामी से एक्सप्रेस से सफर करने में यात्री दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। यह ट्रेन का घाटा बढ़ने की मुख्य वजह है। इस ओर विभागीय अधिकारियों को ध्यान देने की आवश्यकता है। दल्लीराजहरा-रायपुर एक्सप्रेस सप्ताह में मात्र तीन दिन ही चलती है। गुरुवार, शुक्रवार शनिवार को चलने वाली एक्सप्रेस में इक्का-दुक्का यात्री ही होते हैं।
प्रस्ताव के साथ मंत्री से िमलूंगा
^लोगोंकी मांग आई है। मैं इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर रेल मंत्री से मिलूंगा। हमारा प्रयास रहेगा कि नागरिकों की मांग पूरी हो।” विक्रमउसेंडी, सांसद, कांकेर लोकसभा क्षेत्र