घर में पति-पत्नी दो बच्चों की हत्या
भास्कर न्यूज | अमझेरा (धार)
समीपस्थग्राम राजपुरा में पति-प|ी दो बच्चों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार सुबह एक ही पलंग पर चारों के शव मिले। शार्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पति-प|ी बड़े बालक की मौत धारदार हथियार से जबकि छोटे बालक की मौत गला घोंटने से होने की बात सामने आई है। पुलिस ने रात में हत्या की पुष्टि की।
सोमवार सुबह 8 बजे ईंट भट्टा संचालक मुकेश प्रजापत के घर से दुर्गंध आने पर रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी। टीआई कुशलसिंह रावत ने बताया मुकेश के घर का दरवाजा अंदर से लगा था। पुलिस जवान पड़ोस में रहने वाले भाई के घर की छत से जुड़ी खिड़की से अंदर घुसे। अंदर पलंग पर चारों के शव एक साथ देख जवानों के भी होश फाख्ता हो गए। मुकेश लक्ष्मीनारायण प्रजापत, उसकी प|ी नीतू, बेटे आयुष (5) और कान्हा (3) के शव पलंग पर पड़े थे।
सोमवार शाम को आईजी विपिन माहेश्वरी एसपी राजेश हिंगणकर भी राजपुरा पहुंचे। भाई के घर से मुकेश के घर में आने-जाने के रास्ते का मुआयना किया। अमझेरा थाने पर अफसरों की बंद कमरे में बैठक हुई। पुलिस की समझाइश के बाद देर रात शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चारों के शरीर के कुछ हिस्से कीड़े खा चुके थे। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या की यह घटना 7-8 दिन पुरानी है।
नीतू
मुकेश