पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस के 6 बागी चेहरों पर निष्कासन की गाज

कांग्रेस के 6 बागी चेहरों पर निष्कासन की गाज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्गनिकाय चुनाव में पार्टी के फैसले के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागी कांग्रेसियों पर अंतत: सोमवार को पार्टी का डंडा चल गया। निर्दलीय महापौर का चुनाव लड़ने वाली दीपा मध्यानी उनके पति प्रताप मध्यानी सहित पार्षद पद पर बगावत कर चुनाव लड़ने वाले पार्षद प्रत्याशियों को भी निष्कासित कर दिया गया है। उनका निष्कासन छह सालों के लिए शहर जिला अध्यक्ष आरएन वर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किया है। इधर निष्कासन के बाद से कांग्रेस में बवाल मच गया है। नाराज कांग्रेसी खुलकर पार्टी के विरोध में गए हैं। युवक कांग्रेस के अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने इस फैसले को गलत ठहराया है।

गौरतलब है कि निगम चुनाव में प्रताप मध्यानी ने अपनी प|ी दीपा को निर्दलीय मैदान में उतारा था। इसके अलावा युवक कांग्रेस के 19 सदस्य पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़े। पार्टी ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की थी।

25 सालों से पार्टी में। आमंत्रित सदस्य रहे।

18 साल से कांग्रेस में। संगठन में कई पदों पर रहे।

1999 में पार्षद। हाल ही में मेयर चुनाव लड़ीं।

15 साल से राजनीति में है। ब्लॉक महामंत्री रहे।

10 साल से पार्टी में। युवक कांग्रेस में सक्रिय रहे।

1984 में यूथ कांग्रेस से जुड़े। 3 बार पार्षद रहे।

पीसीसी के निर्देश

^पीसीसीके निर्देश पर छह लोगों को निष्कासित किया गया है। निष्कासन छह साल के लिए है। विवेक मिश्रा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। आरएनवर्मा, जिला अध्यक्ष शहर, दुर्ग

तोड़ने में लगे हैं

^कुछलोग कांग्रेस को तोड़ने में लगे हैं। राहुल गांधी लगातार जोड़ने की बात करते रहे हैं। युवक कांग्रेसियों को ऐसे निष्कासित नहीं किया जा सकता। विवेकमिश्रा, अध्यक्ष शहर युवक कांग्रेस, दुर्ग

शहर के नेता

^कांग्रेसके कुछ नेता लगातार पार्टी का स्तर गिराने पर तुले हुए हैं। किसी भी ईमानदार को पार्टी में आगे नहीं आने दिया जाता। पार्टी का ग्राफ गिर रहा है। प्रतापमध्यानी, निष्कासित

पहले देखा अपना फायदा

कांग्रेसने इस कार्रवाई से पहले अपना पूरा फायदा देखा। पार्टी ने बगावत कर चुनाव लड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की। निकाय के बाद पंचायत चुनाव तक इंतजार किया। इस दौरान पूरे समय बगावत कर चुनाव लड़ने वालों की संगठन में गतिविधि बनी रही। जैसे ही चुनाव निपटा, इन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

इधर कांग्रेस से बगावत कर 19 सदस्यों ने चुनाव लड़ा। उनमें से पार्टी ने फिलहाल छह पर ही कार्रवाई की है। शेष की सदस्यता को लेकर दिक्कतें हैं, जिसके कारण पार्टी स्तर पर उन पर फैसला नहीं हो पाया है। अध्यक्ष आरएन वर्मा ने बताया कि उनके संबंध में पतासाजी की जा रही है। यदि उनकी प्राथमिक सदस्यता होती है, तो उन पर कार्रवाई होगी। पार्टी पदाधिकारियों से जांच करने कहा गया है।

अजय शर्मा

नासिर खोखर

शिशिरकांत कसार

दीपा मध्यानी

मोहम्मद आसिफ

प्रताप मध्यानी