- Hindi News
- 23 को चुने जाएंगे उपसरपंच, बीआईटी कॉलेज में दिया गया प्रशिक्षण
23 को चुने जाएंगे उपसरपंच, बीआईटी कॉलेज में दिया गया प्रशिक्षण
दुर्ग|त्रि-स्तरीय पंचायतके तहत उप सरपंच का निर्वाचन पीठासीन अधिकारियों की मौजूदगी में 23 फरवरी को होगा। इसे लेकर बीआईटी कॉलेज में सोमवार को उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। सीईओ जिला पंचायत जेपी पाठक ने कहा कि उपसरपंच निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारियों को सामग्री जनपद पंचायतों से 22 फरवरी को दिए जाएंगे। बैठक में अपर कलेक्टर केके अग्रवाल, सुनील जैन आदि मौजूद थे।