- Hindi News
- 20 को सभी 215 बूथों में एक साथ चलाएं सदस्यता अभियान, पूर्व मंत्री ने ली समीक्षा
20 को सभी 215 बूथों में एक साथ चलाएं सदस्यता अभियान, पूर्व मंत्री ने ली समीक्षा
पूर्वमंत्री बीजेपी के वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमचंद यादव ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक ली। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 20 फरवरी को विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाए।
सभी 215 बूथों में बूथ स्तर पर पदाधिकारी जुटे। जहां अधिक से अधिक सदस्य एक दिन में बनाए जाए। मंत्री यादव ने बैठक में अब तक सदस्यता अभियान के तहत बनाए गए सदस्यों की संख्या की जानकारी ली। साथ ही निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंचने हर संभव कोशिश करने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर अभियान छेड़ा गया है। इसमें कहीं कोई कोर कसर छोड़ी जाए। उन्होंने चुनकर आए पार्षदों अन्य बीजेपी समर्थित जनप्रतिनिधियों से भी कहा कि वे भी सदस्यता अभियान पर जोर दें। 20 फरवरी तक अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। बैठक में शहर अध्यक्ष महावीर लोढ़ा, शारदा गुप्ता, रजा खोखर, राजेश अग्रवाल, संतोषी साहू, पद्मा नायक, सुरेंद्र कौशिक, गायत्री वर्मा, ज्ञानेश्वर ताम्रकार सहित अन्य मौजूद थे।