- Hindi News
- पंचायतों का प्रथम सम्मेलन 11 को, पंच, सरपंच शपथ के साथ पद संभालेंगे
पंचायतों का प्रथम सम्मेलन 11 को, पंच, सरपंच शपथ के साथ पद संभालेंगे
दुर्ग|त्रि-स्तरीय पंचायतनिर्वाचन के बाद पंचायतों का प्रथम सम्मेलन 11 फरवरी को होगा। पंचायतों में निर्वाचित सरपंच पंच शपथ ग्रहण करने के साथ अपना पद संभालेंगे। पूर्व पंचायत का कार्यकाल 10 फरवरी को समाप्त हो रहा है। 11 फरवरी को निर्वाचित पंचायत के सरपंच पंच द्वारा शपथ नहीं लेने पर उन्हें अपना पद धारित नहीं माना जाएगा। ऐसी स्थिति में इन्हें संबंधित विकासखंड में उपस्थित होकर शपथ लेना होगा।