पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदस्यों को रिझाने के लिए तीर्थ यात्रा पर पुरी भेजा

सदस्यों को रिझाने के लिए तीर्थ यात्रा पर पुरी भेजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्रि-स्तरीयपंचायत चुनाव के तहत तीन ब्लॉक में अब अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर घमासान चल रहा है। जीत कर आए जिला जनपद सदस्यों को अपने तरफ करने के लिए बीजेपी कांग्रेस डोरे डाल रही है। वहीं अध्यक्ष उपाध्यक्ष के उम्मीदवार भी पीछे नहीं है। 13 फरवरी को जनपद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन होना है। वहीं 16 फरवरी को जिला पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। इसे देखते हुए चुने सदस्यों को अपनी तरफ करने के लिए पुरी से लेकर अमरकंटक होकर पचमढ़ी तक की यात्रा कराई जा रही है। अलग-अलग स्तर पर टीमें बनाकर सदस्यों को घुमाने ले जाया जा रहा है।

बीजेपी कांग्रेस दोनों ही दल अपना जनपद जिला पंचायत में अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाना चाह रही हैं। बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी है। वहीं कांग्रेस भी कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं है। दुर्ग जनपद में कांग्रेस के नौ और सात बीजेपी समर्थित जीते हैं। वहीं आठ स्वतंत्र उम्मीदवार जीते हैं, जिन्हें लेकर स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं हैं। दोनों पार्टियों उन्हें अपने साथ बता रही हैं। खबर है कि कांग्रेस से एक टीम अमरकंटक पचम ढ़ी के लिए रवाना हुई है। टीम में संतोष साहू, लता चंद्राकर, चांदनी देशमुख जैसे अध्यक्ष उपाध्यक्ष के प्रत्याशी शामिल हैं। इधर बीजेपी की तरफ से अध्यक्ष की दावेदारी कर रही संतोषी देशमुख उपाध्यक्ष प्रत्याशी शत्रुहन साहू के नेतृत्व में एक दल पुरी जगन्नाथ की यात्रा पर गया है। उनके 13 फरवरी निर्वाचन के एक दिन पहले ही दुर्ग पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इधर धमधा पाटन जनपद स्तर पर भी सदस्यों को अपनी तरफ रिझाने कोशिश जारी। पाटन में बीजेपी के 11 और कांग्रेस समर्थित 7 सदस्य जीते हैं। सात स्वतंत्र प्रत्याशियों ने भी बाजी मारी। इसी प्रकार धमधा में भी सदस्यों को समर्थन हासिल करने कोशिश जारी है।

जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद हो गया है दिलचस्प

जिलापंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन भी दिलचस्प हो गया है। बीजेपी समर्थित कोई भी महिला सदस्य जीतकर नहीं आई। इसके कारण बीजेपी अन्य को अपनी तरफ करने की जुगत में है। जिला पंचायत में अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन 16 फरवरी को होना है। धमधा से जहां दुलसिया वर्मा, माया बेलचंदन, अमिता बंजारे, प्रेमसागर चतुर्वेदी, पाटन के जयश्री वर्मा, राकेश, पुनिता, संतोष साहू दुर्ग से जयंत देशमुख, हिमा साहू, मुकेश बेलचंदन, थानूराम साहू जीतकर आए। इनमें से किसी एक को अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनना है।