पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शासन ने दुर्ग सहित पूरे प्रदेश की सिंचाई पंचायतों को किया भंग

शासन ने दुर्ग सहित पूरे प्रदेश की सिंचाई पंचायतों को किया भंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|राज्य शासनने दुर्ग जिले सहित पूरे प्रदेश की सिंचाई पंचायतों को भंग कर दिया है। वहीं जल संरक्षण के उद्देश्य से बनाई गई जल उपभोक्ता समितियों का प्रभार जलसंसाधन विभाग के उपअभियंताओं को सौंप दिया गया है। गौरतलब है कि 10 फरवरी को समिति का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके कारण यह आदेश शासन द्वारा जारी किया गया है। तीन फरवरी को इसे राजपत्र के गजट में प्रकाशित भी किया जा चुका है। अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद समितियों के नए पदाधिकारी चुनकर आएंगे। अविभाजित दुर्ग जिले में इस प्रकार की डेढ़ सौ से ज्यादा समितियां काम कर रही हैं, जो सिंचाई के लिए जल, उसके संरक्षण जरूरत को लेकर काम कर रही है।