पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेमिका को ब्लैकमेल किया तो प्रेमी ने प्लानिंग के साथ की हत्या

प्रेमिका को ब्लैकमेल किया तो प्रेमी ने प्लानिंग के साथ की हत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेवरा-सिरसापुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कुटेलाभाठा में पांच दिन पहले हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। गांव के रवि कुर्रे (24 वर्ष) की हत्या गांव के ही दो नाबालिग सहित तीन युवकों ने की। आरोपियों ने पहले मृतक को छक कर शराब पिलाई। इसके बाद उसके शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ 17 वार बारी-बारी से किए। इतना ही नहीं वह जीवित बच जाए, इसलिए उसका गला भी रेत दिया। रात आठ से साढ़े आठ बजे के बीच उन्होंने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद घर जाकर खाना खाकर वे सो गए। अगले दिन हत्या की जानकारी के बाद वे घटनास्थल पर भी पहुंचे। इसके बाद गांव में ही घूमते रहे, लेकिन किसी को भनक नहीं लगने दी कि हत्या उन्होंने की। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक बालिग है, जिसका नाम छोटू उर्फ जितेंद्र पिता बद्रप्रसाद डहरिया (20 वर्ष) है। दो अन्य नाबालिग हैं। नाबालिगों को कोर्ट ने बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। वहीं एक अन्य को रिमांड पर जेल भेजने का आदेश हुआ।

मंगलवार को पत्रकार वार्ता लेकर एएसपी राजेश अग्रवाल, सीएसपी एनके उपाध्याय, क्राइम प्रभारी विशाल सोन ने इसकी जानकारी दी। मामले में शहर क्राइम प्रभारी एसएन सिंह, संतोष मिश्रा की सराहनीय भूमिका रहीं।

जीत के जश्न में युवक को खूब पिलाई शराब, फिर रात में वारदात को िदया अंजाम

बच्चे की पहचान से खुला मामला

गांवके ही एक 12 वर्षीय बालक ने रात करीब आठ बजे रवि को एक आरोपी के साथ जाते देखा था। इस दौरान आरोपी रवि ने उससे बीड़ी भी मांगी। बाद में वे आगे निकल गए। नौ फरवरी को उक्त युवक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने ग्राम पंचायत भवन में उक्त आरोपी युवक को बुलाया। उससे पूछताछ हुई। आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। उसने रवि को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर छोड़ने की बात कही। बाद में वह अपनी बात पर ही फंस गया और हत्या का गुनाह कबूल लिया। साथ ही दोनों अन्य आरोपियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को इसका खुलासा किया।

पांच फरवरी को गांव में सरपंच सुनीता भारती की जीत का जश्न मन रहा था। इस दौरान आरोपी रवि सुबह से ही नशा कर रहे थे। पहले मुख्य आरोपी ने बीयर पी। इसके बाद रवि के साथ उसके घर पर ही शराब का सेवन किया। बाद में दोपहर के साथ मुख्य आरोपी एक अन्य नाबालिग आरोपी रवि के साथ मंदिर के पीछे शराब पी। वहां से जाने के बाद मुख्य आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने गया। यह रवि ने देख लिया। इसके बाद रवि ने मुख्य आरोपी से फिर मारपीट की। शाम के समय सभी सरपंच की रैली में शामिल हुए। इसके बाद रवि अपने घर चला गया। बाद में मुख्य आरोपी एक अन्य नाबालिग ने हत्या की साजिश रची। पहले वे शराब लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। जहां दिशा मैदान से लौट रहे छोटू उर्फ जितेंद्र को उन्होंने साथ लिया। फिर रवि को बुलाया गया। शराब सेवन के दौरान पहले मुख्य आरोपी ने पीछे से रवि पर वार किया।

एक थप्पड़ खाने के बाद शुरू हुई मर्डर की प्लानिंग

मुख्यआरोपी जिसकी उम्र 17 साल है। उसका गांव की एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी रवि कुर्रे को हुई। आरोपी ने अपने मोबाइल में उस किशोरी की आवाज रिकार्ड की थी। आरोपी ने एक बार किसी काम से रवि को मोबाइल दिया, तो उसने मेमोरी कार्ड निकाल लिया। इसके बाद से वह लगातार आरोपी किशोरी से पैसों की डिमांड करता। इस बीच रवि ने आरोपी से मारपीट भी की। इधर गांव के ही एक अन्य नाबालिग युवक को रवि ने थप्पड़ जड़ दिया था। इसके कारण दोनों ही नाबालिगों ने गांव के छोटू उर्फ जितेंद्र का साथ लेकर हत्या की साजिश रची और रवि की हत्या गांव के करीब मुरुम खदान नहर के पास कर दी।

मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया। आरोपी जितेंद्र नीले जैकेट में पुलिस के साथ।