पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस भवन में हुई बैठक, राजेश शर्मा फिर चुने गए दुर्ग निगम के नेता प्रतिपक्ष

कांग्रेस भवन में हुई बैठक, राजेश शर्मा फिर चुने गए दुर्ग निगम के नेता प्रतिपक्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|नगर निगममें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी एक बार फिर राजेश शर्मा को मिली है। पूर्व में भी वे नेता प्रतिपक्ष चुनकर आए। इस बार भी कांग्रेस भवन में मंगलवार की शाम करीब चार बजे हुई बैठक में सर्वसम्मति से नेता प्रतिपक्ष चुने गए। बैठक में विधायक अरुण वोरा, सभापति राजकुमार नारायणी के अलावा कांग्रेस के सभी पार्षद मौजूद थे। पूर्व में भोला महोबिया, आरएन वर्मा की भी चर्चा रही। लेकिन बैठक में केवल एक नाम आगे बढ़ाया गया, जिसे नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई। इसके अलावा सचेतक प्रकाश गीते कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपूत को बनाया गया। इस अवसर पर अब्दुल गनी, शकुन ढीमर, कन्या ढीमर, संजय कोहले, देवकुमार जंघेल, र|ा नारमदेव आदि मौजूद थे।

राजेश शर्मा