पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम तोड़ू दस्ते ने बोरसी क्षेत्र में नहर के ऊपर बने अवैध कब्जों को हटाया

निगम तोड़ू दस्ते ने बोरसी क्षेत्र में नहर के ऊपर बने अवैध कब्जों को हटाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|नगर निगमके तोड़ूदस्ते ने मंगलवार को नहरों के ऊपर हुए कब्जों को हटाने के लिए मुहिम शुरू की। इस दौरान बोरसी क्षेत्र में स्थित नहर पर हुए कब्जे को हटाया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि भविष्य में कब्जा करने पर आपराधिक मामला दर्ज कराने के अलावा जुर्माना लगाया जाएगा। जलसंसाधन विभाग ने नहरों को निगमों को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके कारण निगम प्रशासन भी हरकत में गया है। मंगलवार को बोरसी क्षेत्र में नहर से दस कब्जे हटाए गए। लोगों ने बाकायदा बाउंड्री खींचकर कब्जा किया था। शिकायत मिलने पर निगम की टीम मौके पर पहुंची। भवन अनुज्ञा अधिकारी आरके पांडेय, बीरेंद्र ठाकुर, शिव शर्मा की मौजूदगी में कब्जा हटाया गया।

बोरसी क्षेत्र में हटाया गया नहर से अतिक्रमण।