- Hindi News
- नेट और स्लेट के आधार पर ली जा रही पीएससी परीक्षा
नेट और स्लेट के आधार पर ली जा रही पीएससी परीक्षा
दुर्ग|सहायक प्राध्यापकोंकी भर्ती के लिए पीएससी परीक्षा ले रहा है। इसमें आवेदन करने के लिए सैकड़ों उम्मीदवार स्लेट के पात्रता प्रमाण पत्र की राह देख रहे हैं। उनकी राह अब आसान हो जाएगी। एक हफ्ते के भीतर ये उम्मीदवार अपने रोल नंबर के आधार पर पात्रता प्रमाण पत्र नेट से डाउनलोड कर सकते हैं। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने रिजल्ट घोषित करने के बाद पात्रता प्रमाण पत्र जारी नहीं किए थे। पीएससी ने हाल ही में सहायक प्राध्यापकों के 966 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।
विस्तृतपेज-19